कपिल के नये शो में कुछ इस तरह नजर आयेंगे ''गुत्थी'' सुनील ग्रोवर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2016 2:53 PM
जानेमाने कॉमेडियन कपिल शर्मा एकबार फिर अपने नये शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने पहले एपिसोड की शूटिंग अभिनेता शाहरुख खान के साथ कर ली हैं. दर्शक भी इस शो का खासा इंतजार कर रहे हैं. वहीं पिछले शो में ‘गुत्थी’ का किरदार निभानेवाले सुनील ग्रोवर का […]
जानेमाने कॉमेडियन कपिल शर्मा एकबार फिर अपने नये शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने पहले एपिसोड की शूटिंग अभिनेता शाहरुख खान के साथ कर ली हैं. दर्शक भी इस शो का खासा इंतजार कर रहे हैं. वहीं पिछले शो में ‘गुत्थी’ का किरदार निभानेवाले सुनील ग्रोवर का लुक सामने आ गया है.
नये लुक में सुनील लंबे और सफेद बालों के साथ नजर आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने मोटा चश्मा भी लगा रखा है. हाल ही में शो के सेट की तसवीरें भी सामने आई थी. सेट पहले पिछले शो से बड़ा और भव्य नजर आ रहा है. ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ को अलविदा कहने के बाद कपिल ने दर्शकों से वादा किया था कि जल्द ही नये शो के साथ इंट्री करेंगे.
दर्शक भी बड़ी बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रहे हैं. कपिल ने सेट की तसवीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी है कि शो 23 अप्रैल से सोनी चैनल पर प्रसारित होने जा रहा है.
शो में कपिल के साथ उनके पुराने कोस्टार सुमोना चक्रवर्ती, सुनील ग्रोवर, अली असगर, कीकू शारदा, नवजोत सिंह सिद्धू और चंदन प्रभाकर भी नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










