रितिक-यामी की ''काबिल'' में रोनित निभायेंगे निगेटिव रोल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2016 1:15 PM
मुंबई : अभिनेता रोनित रॉय का कहना है कि वह रितिक रोशन अभिनीत आगामी फिल्म ‘काबिल’ में नकारात्मक भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हैं. इससे पहले भी वह कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिका निभा चुके हैं. फिल्म में ‘विकी डोनर’ फेम यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. निर्देशक संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित की […]
मुंबई : अभिनेता रोनित रॉय का कहना है कि वह रितिक रोशन अभिनीत आगामी फिल्म ‘काबिल’ में नकारात्मक भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हैं. इससे पहले भी वह कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिका निभा चुके हैं. फिल्म में ‘विकी डोनर’ फेम यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे.
निर्देशक संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित की जा रही इस फिल्म के निर्माता राकेश रोशन हैं. ऐसी खबरें आ रही थीं कि फिल्म में रितिक एक नेत्रहीन व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे जो अपनी प्रेमिका की मौत का बदला लेता है. हालांकि, रोनित ने फिल्म की कहनी से जुडी किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं किया है और उन्होंने कहा है कि वह अपने भाई रोहित के साथ एक नकारात्मक भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हैं.
रोनित ने कहा, ‘मैं रोहित के साथ एक नकारात्मक भूमिका निभा रहा हूं. इसके लिए मैं उत्साहित हूं. मुझे नहीं लगता कि मैं फिल्म की कहानी के बारे में बात करने को लेकर स्वतंत्र हूं.’
टीवी पर रिषभ बजाज और मिहिर विरानी के किरदार में नजर आ चुके 50 वर्षीय अभिनेता इससे पहले फिल्म ‘उडान’ और ‘गुड्डू रंगीला’ में नकारात्मक भूमिका निभा चुके हैं. रोनित मार्च के अंत तक ‘काबिल’ की शूटिंग शुरु कर देंगे और वह इतनी बडी फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर बहुत खुश हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










