सिद्धार्थ मेरा अच्छा दोस्त है और हमेशा रहेगा : आलिया
Updated at : 13 Mar 2016 5:04 PM (IST)
विज्ञापन

बेंगलुर: आलिया भट्ट ने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिलना-जुलना फिर से शुरू कर दिया है, हालांकि उन्होंने कहा है कि वह सिर्फ एक ‘अच्छा दोस्त’ है.आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टुडेंट आफ दि इयर’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने अभिनय कैरियर की शुरआत की थी और कुछ समय तक उन दोनों […]
विज्ञापन
बेंगलुर: आलिया भट्ट ने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिलना-जुलना फिर से शुरू कर दिया है, हालांकि उन्होंने कहा है कि वह सिर्फ एक ‘अच्छा दोस्त’ है.आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टुडेंट आफ दि इयर’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने अभिनय कैरियर की शुरआत की थी और कुछ समय तक उन दोनों के रोमांस की खबरें आती रही थीं. हालांकि इन अफवाहों से आलिया को कोई फर्क नहीं पडता और वह 31 वर्षीय अभिनेता के साथ अपनी दोस्ती जारी रखेंगी.
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बहुत साफ साफ बता दिया है कि सिद्धार्थ मेरा अच्छा दोस्त है और वह हमेशा मेरा दोस्त रहेगा।’ आलिया भट्ट यहां अपनी आगामी फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के प्रोत्साहन के लिए फवाद खान और सिद्धार्थ के साथ आयी थीं. उन्होंने कहा कि वह ‘एक विलेन’ के अभिनेता को हल्के फुल्के चरित्र में देखकर बहुत खुश हुई थीं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उसे देखकर बहुत खुशी हुई कि वह अपने इस चरित्र के लिए मेहनत कर रहा है. इससे पहले उसने इस प्रकार के चरित्र नहीं निभाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




