Dhurandhar 3: क्या आने वाली है ‘धुरंधर 3’? मेकर्स ने दिया ये इशारा

Updated:
विज्ञापन

रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 3: ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को लेकर मेकर्स ने बड़ा हिंट दिया है. जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे ने कहा कि दर्शकों के लिए जल्द सरप्राइज आने वाला है.

विज्ञापन

Dhurandhar 3: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब फैंस की नजरें फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट पर टिकी हुई हैं. इसी बीच जियो स्टूडियोज की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे के एक बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. उनके बयान के बाद लोग कयास लगाने लगे हैं कि जल्द ही ‘धुरंधर 3’ को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है.

विज्ञापन

ज्योति देशपांडे ने दिया बड़ा संकेत

ज्योति देशपांडे ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, “हम अभी ‘धुरंधर’ के साथ खत्म नहीं हुए हैं. उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिलेगा. हमारे पास कुछ खास प्लान है.”

राकेश बेदी ने ‘धुरंधर 3’ की खबरों को बताया गलत

राकेश बेदी ने पहले इन खबरों को खारिज किया था. फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी ने जूम संग इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि ‘धुरंधर 3’ बनेगी. उन्होंने कहा था कि ‘धुरंधर’ एक फ्रेंचाइजी जरूर है और भविष्य में इसे दूसरे कलाकारों के साथ बनाया जा सकता है, लेकिन मौजूदा कहानी वहीं खत्म हो जाती है जहां जासूस अपने देश वापस लौट जाता है.

यामी गौतम ने आदित्य धर की तारीफ की

यामी गौतम ने ‘धुरंधर’ की सफलता को लेकर ग्राजिया से बात की थी. यामी ने कहा, “सफलता ने हमें इंसान के तौर पर नहीं बदला. आदित्य बहुत विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान हैं. हमने जिंदगी के अच्छे और बुरे दोनों दौर देखे हैं, लेकिन हमने कभी निराशा को खुद पर हावी नहीं होने दिया. हम भगवान पर विश्वास रखते हैं और मानते हैं कि अच्छी चीजें अच्छे लोगों के साथ जरूर होती हैं.”

यह भी पढ़ें- 50 दिनों में ‘धुरंधर 2’ ने कितनी कर ली कमाई? जानिए अब तक का कलेक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola