सलमान ने की जैकलीन-सूरज की ''GF BF'' की तारीफ, कहा- ''क्या बात है जैकी बेबी...''

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज और अभिनेता सूरज पंचोली का हालिया रिलीज वीडियो सॉन्ग ‘GF BF’ को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. वहीं अभिनेता सलमान खान भी इस गाने की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाये. उन्होंने ट्विटर पर पर जैकलीन और सूरज की जमकर तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,’ […]
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज और अभिनेता सूरज पंचोली का हालिया रिलीज वीडियो सॉन्ग ‘GF BF’ को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. वहीं अभिनेता सलमान खान भी इस गाने की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाये. उन्होंने ट्विटर पर पर जैकलीन और सूरज की जमकर तारीफ की है.
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,’ क्या बात है ! जैकी बेबी और सूरज बाबा. जीएफ बीएफ. अमेजिंग सॉन्ग.’ इस गाने में सूरज शानदार डांस मूव्स करते नजर आये हैं. इस गाने को गुरिंदर सहगल ने कंपोज किया है. जैकलीन भी इस गाने में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं.
Kya baat hai ! Jackie Baby aur Sooraj Baba. Gf Bf . Amazing song
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 1, 2016
सूरज ने पिछले साल सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म में सूरज के अलावा आथिया शेट्टी भी मुख्य भूमिका में थी. जैकलीन सलमान के साथ ‘किक’ में दिखाई दी थी. इस गाने को यूट्यूब पर अबतक लगभग 50 लाख बार देखा जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




