जानें, ऑस्कर समारोह में किस तरह की ड्रेस पहनना चाहती थी प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजिलिस : मशहूर लेबनानी फैशन डिजाइन जुहैर मुराद की सफेद ड्रेस में ऑस्कर के रेड कारपेट पर जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट थीं कि दुनिया के इस सबसे बडे फिल्म पुरस्कार समारोह में उनकी ड्रेस ‘बहुत क्लासिक’ रहनी चाहिए. ऑस्कर के रेड […]
लॉस एंजिलिस : मशहूर लेबनानी फैशन डिजाइन जुहैर मुराद की सफेद ड्रेस में ऑस्कर के रेड कारपेट पर जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट थीं कि दुनिया के इस सबसे बडे फिल्म पुरस्कार समारोह में उनकी ड्रेस ‘बहुत क्लासिक’ रहनी चाहिए.
ऑस्कर के रेड कारपेट पर पहली बार कदम रखने वाली 33 वर्षीया प्रियंका ने सफेद रंग का गाउन पहना था जिसे मुराद ने डिजाइन किया था. उन्होंने कहा, ‘मैं ऑस्कर के लिए बहुत क्लासिक चाह रही थ.’ प्रियंका ने कहा, यह दुनिया का सबसे बडे रेड कार्पेट में एक था. मैं चाहती थी कुछ जो पूरी शाम तक आरामदेह रहे.
पूर्व विश्व सुंदरी ऑस्कर में सफेद पोशाक के साथ अंगूठियां और कान में हीरे की बालियां पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. बीच की मांग निकालकर की गई पोनी और सुनहरे भूरे रंग का स्मोकी आई लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. उनके इस लुक को फैंस ने भी बेहद पसंद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




