सलमान ने खुद को बताया शाहरुख का फैन, ट्रेलर किया शेयर

Updated at : 01 Mar 2016 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान ने खुद को बताया शाहरुख का फैन, ट्रेलर किया शेयर

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि वह अपने दोस्त और समकालिक अभिनेता शाहरुख खान के फैन हैं. शाहरुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फैन’ का ट्रेलर साझा करते हुए सलमान ने यह बात ट्विटर पर बताई. सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वे एक रेसलर की […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि वह अपने दोस्त और समकालिक अभिनेता शाहरुख खान के फैन हैं. शाहरुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फैन’ का ट्रेलर साझा करते हुए सलमान ने यह बात ट्विटर पर बताई. सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वे एक रेसलर की भूमिका में नजर आनेवाले हैं.

उन्होंने लिखा, ‘सलमान खान शाहरुख का फैन है.’ यह पहली दफा नहीं है जब सलमान ने शाहरुख की फिल्म के लिए प्रचार किया हो. इससे पहले उन्होंने ‘दिलवाले’ के प्रचार के लिए कई सारे ट्वीट किए थे और वीडियो भी बनाए थे. शाहरुख ने भी सलमान की ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए वीडियो बनाया था.

‘फैन’ का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है और निर्माण यश राज फिल्म्स ने किया है. फिल्म 15 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्‍म में शाहरुख डबर रोल में नजर आयेंगे. शाहरुख और सलमान की दोस्‍ती ‘बिग बॉस’ के मंच पर भी नजर आई थी जहां दोनों एकदूसरे के साथ मस्‍ती करते और दर्शकों को एंटरटेन करते दिखाई दिये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola