ePaper

KRK ने किया आलिया पर कमेंट, सिद्धार्थ ने दिया कुछ ऐसा जवाब ?

Updated at : 27 Feb 2016 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
KRK ने किया आलिया पर कमेंट, सिद्धार्थ ने दिया कुछ ऐसा जवाब ?

मुंबई : कमाल राशिद खान (केआरके) से भिडने वालों की कतार में एक और नाम शामिल हो गया है और यह नाम अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का है. कल मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने वोग पत्रिका के नवीनतम अंक का लोकार्पण किया, जिसके कवर पेज पर दोनों ‘बीच वियर’ में नजर आ रहे हैं. इस पर […]

विज्ञापन

मुंबई : कमाल राशिद खान (केआरके) से भिडने वालों की कतार में एक और नाम शामिल हो गया है और यह नाम अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का है. कल मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने वोग पत्रिका के नवीनतम अंक का लोकार्पण किया, जिसके कवर पेज पर दोनों ‘बीच वियर’ में नजर आ रहे हैं.

इस पर केआरके ने अपमानजनक टिप्पणी करते हुए आलिया को ‘बच्ची’ कह डाला जिस पर मल्होत्रा ने ऐतराज जताते हुए उन्हें ‘चुप रहने’ को कहा. मल्होत्रा ने ट्वीट किया, ‘श्रीमान, हमें आपसे यह कहने में बडी मुश्किल हुई कि आप चुप रहें लेकिन आप लगातार ट्वीट करते रहे.’

इसके जवाब में केआरके ने कहा, ‘श्रीमान सिद्धार्थ मल्होत्रा भारत की 130 करोड़ की जनता को भी आपसे यह कहने में बडी मुश्किल हुई कि आप फिल्मों में अभिनय करना बंद कर दें लेकिन आप उन्हें प्रताडित करने के लिए लगातार फिल्में करते रहे.’

इस पर सिद्धार्थ ने केआरके को अंग्रेजी की कक्षाएं लेने की सलाह देते हुए कहा कि वह उनके पिछले ट्वीट का मतलब समझने में नाकाम रहे हैं इसलिए बेहतर होगा कि वह अंग्रेजी की कक्षाएं लें. केआरके का इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा, राम गोपाल वर्मा, करन जौहर और कपिल शर्मा ने भी पंगा हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola