ePaper

...तो इस अभिनेता की फिल्‍म 100 से भी ज्‍यादा बार देख चुके हैं जॉन अब्राहम

Updated at : 27 Feb 2016 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
...तो इस अभिनेता की फिल्‍म 100 से भी ज्‍यादा बार देख चुके हैं जॉन अब्राहम

अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी बॉडी की फिटनेस की वजह से बॉलीवुड में जाने जाते हैं. अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए जॉन कड़ी मेहनत भी करते हैं. फिल्‍मों में शानदार बॉडी और उनके एक्‍शन सीन को खासा पसंद करते हैं. जॉन जल्‍द ही ‘रॉकी हैंडसम’ में नजर आनेवाले हैं. वहीं फिटनेस के दीवाने जॉन […]

विज्ञापन

अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी बॉडी की फिटनेस की वजह से बॉलीवुड में जाने जाते हैं. अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए जॉन कड़ी मेहनत भी करते हैं. फिल्‍मों में शानदार बॉडी और उनके एक्‍शन सीन को खासा पसंद करते हैं. जॉन जल्‍द ही ‘रॉकी हैंडसम’ में नजर आनेवाले हैं.

वहीं फिटनेस के दीवाने जॉन हॉलीवुड अभिनेता सिलवेस्टर स्टेलॉन को अपना आईडल मानते हैं. जॉन ने सिलवेस्टर स्टेलॉन की फिल्‍म ‘रॉकी’ की सभी सीरीज लगभग 100 से ज्‍यादा बार देखी है. जब उन्‍होंने पहली बार रॉकी देखी थी तो वे बेहद हैरान हो गये थे और फिल्‍म के दीवाने भी. जॉन का कहना है कि वो हमेशा ही उनके तरह ही बनना चाहते थे एक ऐसा इंसान जिसका शरीर लोहे जैसा है और दिल मोम की तरह.

अपनी फिल्‍म ‘रॉकी हैंडसम’ से वे सिलवेस्टर को ट्रिब्यूट देना चाहते हैं. इस फिल्‍म में जॉन एकबार फिर अपने धमाकेदार एक्‍शन से दर्शकों को हैरान करनेवाले हैं. फिल्‍म एक्‍शन से भरपूर होने के साथ-साथ दर्शकों को भावुक भी कर सकती है. फिल्‍म के गाने और पोस्‍टर रिलीज हो चुके हैं जिसमें जॉन की शानदार बॉडी नजर आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola