ePaper

बोलीं ट्विंकल खन्‍ना,'' मैं रोमांटिक नहीं हूं, बल्कि...''

Updated at : 26 Feb 2016 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
बोलीं ट्विंकल खन्‍ना,'' मैं रोमांटिक नहीं हूं, बल्कि...''

अभिनेत्री से लेखिका बनी बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्‍ना का कहना है कि वे रोमांटिक नहीं है बल्कि व्‍यावहारिक है. ट्विंकल ‘बींग सायरस’ और ‘फाइंडिंग फैनी’ के लेखक केसरी खम्बाटा की किताब ‘द विलेज ऑफ प्वांइटलेस कन्वर्सेशन’ के विमोचन पर मौजूद थी. उनकी किताब ‘मिसेज फनीबोन्‍स’ पिछले साल प्रकाशित हुई थी. इस मौक पर ट्विंकल ने […]

विज्ञापन

अभिनेत्री से लेखिका बनी बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्‍ना का कहना है कि वे रोमांटिक नहीं है बल्कि व्‍यावहारिक है. ट्विंकल ‘बींग सायरस’ और ‘फाइंडिंग फैनी’ के लेखक केसरी खम्बाटा की किताब ‘द विलेज ऑफ प्वांइटलेस कन्वर्सेशन’ के विमोचन पर मौजूद थी. उनकी किताब ‘मिसेज फनीबोन्‍स’ पिछले साल प्रकाशित हुई थी.

इस मौक पर ट्विंकल ने कहा,’ मैं रोमांटिक नहीं हूं, बल्कि व्‍यावाहारिक हूं. समुद्र में बहुत सारी मछलियां हैं सब एक समान अच्‍छी भी है, आपके कांटे में जो फंस जाये.’ वहीं जब ट्विंकल से उनके पति अक्षय कुमार के बारे में पूछा गया कि वो रोमांटिक हैं या नहीं तो उन्‍होंने चुटकी लेते हुए कहा,’ मैं नहीं जानती अक्षय कौन है. धन्‍यवाद.’

ट्विंकल ने खम्बाटा की भी खूब सराहना की और कहा कि ली हार्पर की किताब ‘टू किल ए मॉकिंगबर्ड’ भी ‘द विलेज ऑफ प्वांइटलेस कन्वर्सेशन’ जैसा प्रभाव नहीं जमा पाई. उनका कहना है कि ये किताब उन्‍हें इतनी पसंद आई है कि उनका मन कर रहा है कि उनकी आगामी किताब के आठ अध्‍यायों को वो फाड़ कर कूडेदान में डाल दें.

ट्विंकल बड़े पर्दे से दूर हैं. वहीं अक्षय इनदिनों आगामी फिल्‍म रुस्‍तम में व्‍यस्‍त हैं. हाल ही में फिल्‍म का फर्स्‍टलुक रिलीज हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola