ePaper

आलिया संग रोमांस को लेकर सिद्दार्थ ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा- मैं और आलिया...''

Updated at : 01 Feb 2016 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
आलिया संग रोमांस को लेकर सिद्दार्थ ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा- मैं और आलिया...''

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ अपने रोमांस की अफवाहों के बीच अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा है कि वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं. फिल्म स्क्रीनिंग से लेकर पार्टी और समारोहों जैसे कई अवसरों पर सिद्धार्थ और आलिया अक्सर एक दूसरे के साथ देखे गये हैं. दोनों ने करण जौहर की फिल्‍म […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ अपने रोमांस की अफवाहों के बीच अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा है कि वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं. फिल्म स्क्रीनिंग से लेकर पार्टी और समारोहों जैसे कई अवसरों पर सिद्धार्थ और आलिया अक्सर एक दूसरे के साथ देखे गये हैं. दोनों ने करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था.

सिद्धार्थ ने कहा, ‘हम बहुत अच्छे दोस्त और सहयोगी हैं और जल्दी हमारी एक फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ आने वाली है.’ 31 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘हमारे (आलिया और मैं) बीच सहयोगी के तौर पर अच्छे संबंध हैं. मैं उन्हें मेरी पहली फिल्म से जानता हूं इसलिए एक भावनात्मक जुडाव है. हम एक दूसरे की फिल्मों के लिए हमेशा साथ खडे रहते हैं. हम फिल्मों में आने से पहले एक दूसरे को जानते थे इसलिए हमारे बीच का जुडाव कभी नहीं बदला.’

शुरुआत में मीडिया की इन खबरों का सिद्धार्थ के परिवार पर असर होता था लेकिन अभिनेता का कहना है कि अब वे इसके आदि हो चुके हैं. अभिनेता ने कहा, ‘हम सभी पेशेवर हैं और हम जानते हैं कि फिल्म या एक दृश्य के लिए कैसे काम करना है. शुरआत में मेरे परिवार पर इसका असर होता था, वे सभी दिल्ली में हैं…वे सभी इन सब चीजों से अवगत नहीं थे…कैसे और क्या लिखा है. वे सवाल करते थे. अब हम इसके आदी हो चुके हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola