ePaper

कंगना ने माना, रितिक के साथ था रिश्‍ता, जानें क्‍या कहा ?

Updated at : 29 Jan 2016 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
कंगना ने माना, रितिक के साथ था रिश्‍ता, जानें क्‍या कहा ?

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और रितिक रोशन के रिलेशनशिप की खबरें तब आई थी जब दोनों ने एकसाथ फिल्‍म ‘कृष 3’ में काम किया था. लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा. लेकिन अब कंगना के एक बयान के बाद इन खबरों पर विराम लग गया है. एक बेबसाइट […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और रितिक रोशन के रिलेशनशिप की खबरें तब आई थी जब दोनों ने एकसाथ फिल्‍म ‘कृष 3’ में काम किया था. लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा. लेकिन अब कंगना के एक बयान के बाद इन खबरों पर विराम लग गया है. एक बेबसाइट को दिये अपने इंटरव्‍यू के अनुसार कंगना, रितिक पर जमकर बरसी और उन्‍हें ‘एक्‍स’ कहकर भी संबोधित किया.

इंटरव्‍यू के दौरान कंगना ने कहा,’ मुझे भी कई अफवाहें सुनने को मिल रही है. एक नासमझ भी इस बात का अंदाजा लगा सकता है कि ये अफवाहें कहां से आ रही है. मैं नहीं जानती कि एक्‍सीस (पूर्व) बस अटेंशन पाने के लिए इस तरह की मूर्खतापूर्ण बातें क्‍यों करते हैं.

कुछ दिनों पहले ऐसा खबरें भी आई थी कि रितिक के कहने पर फिल्‍म ‘आशिकी 3’ से उन्‍हें बाहर कर दिया गया है. इसकी वजह यह बताई जा रही थी कि रितिक कंगना के साथ दोबारा स्‍क्रीन शेयर नहीं करना चाहते. ‘आशिकी 3’ में रितिक लीड रोल निभा रहे हैं. लेकिन अब कंगना के बयान से सारा माजरा साफ हो चुका है.

कंगना ने अपनी बात यहीं खत्‍म नहीं की, उन्‍होंने आगे कहा,’ मेरे लिये चैप्‍टर क्‍लोज हो चुका है. मैं अब दोबारा गढ़े मुर्दे नही उखाड़ना चाहती.’ कंगना फिलहाल पूरी तरह से अपने करियर की तरफ फोकस कर रही हैं. इनदिनों वे अपनी आगामी फिल्‍म ‘रंगून’ की शूटिंग कर रही हैं.

वहीं रितिक का पत्‍नी सुजैन खान से तलाक हो चुका है और वे अकेले रह रहे हैं. हाल ही में कुछ दिनों पहले वे अपने बच्‍चों के साथ ऑटोरिक्‍शा की सवारी करते नजर आये थे. उन्‍होंने खुद ट्विटर पर तस्‍वीरें शेयर की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola