ePaper

प्रियंका की कड़ी मेहनत का फल है पद्मश्री सम्मान

Updated at : 26 Jan 2016 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका की कड़ी मेहनत का फल है पद्मश्री सम्मान

मुंबई : बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि पद्मश्री सम्मान उनकी कडी मेहनत का फल है. आपको बता दें कि अमेरिकन टीवी शो के लिए पहला पुरस्कार जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को पदम सम्मान से अलंकृत किया गया है. अभिनेत्री प्रियंका चोपडा का कहना है कि उनके लिए यह सब […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि पद्मश्री सम्मान उनकी कडी मेहनत का फल है. आपको बता दें कि अमेरिकन टीवी शो के लिए पहला पुरस्कार जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को पदम सम्मान से अलंकृत किया गया है.

अभिनेत्री प्रियंका चोपडा का कहना है कि उनके लिए यह सब सपने के सच होने जैसा है और राष्ट्रीय सम्मान उसकी कडी मेहनत का नतीजा है. प्रियंका ने बताया, ‘‘ ‘दिल धडकने दो’ से ‘बाजीराव मस्तानी’ तक और ‘क्वांटिको’ के लिए पीपुल्स च्वाइस अवार्ड पाने तक और अब पद्मश्री…. मैं शब्दों में नहीं बता सकती कि मैं किन एहसास से गुजर रही हूं. मुझे लगता है कि जैसे मेरा सपना सच हो गया है.’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह सब मेरी कडी मेहनत का फल है. मैं अपने काम को कभी हलके में नहीं लेती.’ प्रियंका को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola