प्रियंका चोपड़ा आठवें ''शॉर्टी अवार्ड्स'' के लिए नॉमिनेटिड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2016 10:41 AM
लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा को आठवें वार्षिक शॉर्टी अवार्ड्स की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी में नामांकित किया गया है. कुछ हफ्ते पहले 33 साल की अभिनेत्री को उनके पहले अमेरिकी टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के लिए पीपुल च्वाइस अवार्ड्स में फेवरेट एक्ट्रेस इन अ न्यू टीवी सीरिज पुरस्कार दिया गया था. शॉर्टी अवार्ड्स ट्विटर, […]
लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा को आठवें वार्षिक शॉर्टी अवार्ड्स की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी में नामांकित किया गया है. कुछ हफ्ते पहले 33 साल की अभिनेत्री को उनके पहले अमेरिकी टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के लिए पीपुल च्वाइस अवार्ड्स में फेवरेट एक्ट्रेस इन अ न्यू टीवी सीरिज पुरस्कार दिया गया था.
शॉर्टी अवार्ड्स ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब, ट्रम्बलर और इंस्टाग्राम सहित पूरे सोशल मीडिया जगत में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन सामग्री के लिए दिए जाते हैं. द हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के अनुसार प्रियंका अमांडला स्टेनबर्ग, कारा वेलेविंग्ने, एलिजाबेथ बैंक्स, गाबोरे सिडीबे, केरी वाशिंगटन, मैसी विलियम्स, ओलिविया वाइल्ड, रीज विदरस्पून, टैराजी पी हेन्सन, उजो अदुबा और जेन्दया से प्रतिस्पर्द्धा करेंगी.
पुरस्कार समारोह अप्रैल में न्यूयार्क सिटी में आयोजित किया जाएगा और इंटरनेट पर उसका सीधा प्रसारण उपलब्ध होगा. प्रियंका जल्द ही प्रकाश झा की आगामी फिल्म ‘जय गंगाजल’ में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










