ePaper

जानें शाहरुख के बारे में क्‍या बोले संजय लीला भंसाली ?

Updated at : 26 Dec 2015 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
जानें शाहरुख के बारे में क्‍या बोले संजय लीला भंसाली ?

मुंबई : निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ शाहरुख खान की ‘दिलवाले’ के साथ प्रदर्शित हुयी थी और उनका कहना है कि वह एक बड़े अभिनेता हैं और किसी भी दिन बॉक्स ऑफिस पर उन्हें निश्चित रुप से अच्छी शुरुआत मिलेगी. ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्‍य भूमिका […]

विज्ञापन

मुंबई : निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ शाहरुख खान की ‘दिलवाले’ के साथ प्रदर्शित हुयी थी और उनका कहना है कि वह एक बड़े अभिनेता हैं और किसी भी दिन बॉक्स ऑफिस पर उन्हें निश्चित रुप से अच्छी शुरुआत मिलेगी. ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्‍य भूमिका में हैं.

भंसाली ने बताया, ‘शाहरुख खान बडे अभिनेता हैं. उनके जैसे बडे अभिनेता की फिल्म अगर किसी भी दिन आएगी तो उसे अच्छी शुरुआत मिलेगी.’ उन्होंने बताया, ‘हम लोग इसे बना कर और देख कर (बाजीराव मस्तानी) खुश हैं. यह एक जादू था. फिल्म को हमेशा भगवान का कुछ आशीर्वाद मिलता रहा ऐसे में मुझे मालूम था कि इसकी थोडी धीमी शुरुआत होगी लेकिन हम लोग अंत में इसे हासिल कर लेंगे.’

खबरों के मुताबिक, ‘दिलवाले’ ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 20.09 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 24 करोड़ रुपये और सोमवार को 10.09 करोड़ रुपये की कमाई की. शाहरुख की फिल्म ने पहले चार दिन में 75.18 करोड रुपये की कमाई की. दूसरी तरफ ‘बाजीराव मस्तानी’ ने पहले दिन 12.80 करोड रुपये, दूसरे दिन इसमें उछाल आया और यह 15.52 करोड रुपये, तीसरे दिन 18.45 करोड रुपये और सोमवार को 10.25 करोड रुपये की कमाई की.

इन दिनों में भंसाली की फिल्म ने 57.02 करोड़ रुपये की कमाई की. ‘ब्लैक’ के निर्देशक इस बात से खुश हैं कि लोगों की आपसी चर्चा के कारण ‘बाजीराव मस्तानी’ को बॉक्स ऑफिस पर गति पकडने में मदद मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola