ePaper

बोली शिल्‍पा,'' पहले अभिनेत्रि‍यों को फिट रखने के लिए...''

Updated at : 15 Dec 2015 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
बोली शिल्‍पा,'' पहले अभिनेत्रि‍यों को फिट रखने के लिए...''

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी का कहना है कि पहले पतली अभिनेत्रि‍यों को पसंद नहीं किया जाता था. पहले अभिनेत्रि‍यों को अपने शरीर को फिट रखने के लिए व्‍यायाम करने को चलन नहीं था. शिल्‍पा ने इस बात का भी खुलासा किया कि कुछ फिल्‍म निर्माता तो यह भी चाहते थे कि वो अपना वजन थोड़ा […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी का कहना है कि पहले पतली अभिनेत्रि‍यों को पसंद नहीं किया जाता था. पहले अभिनेत्रि‍यों को अपने शरीर को फिट रखने के लिए व्‍यायाम करने को चलन नहीं था. शिल्‍पा ने इस बात का भी खुलासा किया कि कुछ फिल्‍म निर्माता तो यह भी चाहते थे कि वो अपना वजन थोड़ा बढ़ा लें.

उन्‍होंने कहा कि आजकल के लोग फिटनेस को लेकर जागरुक हो गये हैं और कई ऐसे तरीके आ गये हैं जिससे अपनेआप को फिट रखा जा सकता है. शिल्‍पा फिलहाल फिल्‍मों से दूर हैं. साथ ही शिल्‍पा ने यह भी बताया कि अच्‍छे आहार से भी अपनेआप को फिट रखा जा सकता है.

शिल्पा ने खानपान को लेकर ‘द ग्रेट इंडियन डाइट’ किताब भी लिखी है. उन्होंने बताया कि फिट रहने के लिए तनाव दूर करना भी जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola