आशा भोसले के बारे में 8 ऐसी बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं

आशा भोसले, फोटो- इंस्टाग्राम
आशा भोसले भारतीय संगीत की महान और दिग्गज गायिका थीं. उन्होंने हजारों गाने गाए और कई भाषाओं में अपनी पहचान बनाई.आइए आपको उनसे जुड़ी ऐसी बातें बताते हैं जो कम लोग जानते होंगे.
भारतीय संगीत जगत को अपनी आवाज से नई पहचान देने वाली मशहूर गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 12 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली. अपने लंबे करियर में उन्होंने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में अपनी गायकी का लोहा मनवाया. आइए आपको उनसे जुड़ी 8 अनसुनी बातें बताते हैं.
- आशा भोसले ने बहुत छोटी उम्र में, सिर्फ 10 साल की उम्र में गायकी शुरू कर दी थी. 1943 में उन्होंने फिल्म माझा बाळ के लिए मराठी गाना “चला चला नव बाळा” रिकॉर्ड किया था.पिता के निधन के बाद उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए गाना शुरू किया.
2. 2011 में उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली गायिका के रूप में दर्ज किया गया. उन्होंने करीब 11,000 गाने गाए हैं, जो 20 से ज्यादा भाषाओं में रिकॉर्ड किए गए हैं. उनका संगीत सफर 1947 से कई दशकों तक चला.
3. आशा भोसले भारत की पहली गायिका थीं जिन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला. उन्हें 1997 में Legacy और 2006 में You’ve Stolen My Heart के लिए नामांकित किया गया था. उन्होंने विदेशी कलाकारों के साथ भी काम किया और अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई.
4. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ “You’re the One for Me” गाना भी गाया था. यह गाना आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान काफी लोकप्रिय हुआ.
5. उन्होंने “आशा रेस्टोरेंट” नाम से होटल चेन भी शुरू की, जो यूएई, कुवैत, बहरीन और यूके के कई शहरों में चलती है.
6. साल 2000 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला. 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.
7. आशा भोसले ने कम उम्र में गणपत राव भोंसले से शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. 1980 में उन्होंने मशहूर संगीतकार राहुल देव बर्मन (आर.डी. बर्मन) से शादी की.
8. लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनकी मोम की प्रतिमा लगाई गई है. यह प्रतिमा म्यूजिक जोन में रखी गई है, जहां कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय हस्तियां भी मौजूद हैं. इसे बनाने के लिए 150 से ज्यादा माप और तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था.
यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Family Tree: मंगेशकर से भोसले तक, कौन-कौन हैं आशा भोसले के परिवार में?
यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: नहीं रहीं आशा भोसले, 92 की उम्र में दुनिया को कह गईं अलविदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










