आज भी प्रभावित करती है शाहरुख-काजोल की जोड़ी: फराह खान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2015 12:29 PM
मुंबई : कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान आज भी बडे पर्दे पर शाहरुख और काजोल का जलवा देख मंत्रमुग्ध हो जाती हैं. बॉलीवुड की इस शानदार जोड़ी के साथ फराह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. शाहरुख-काजोल की सुपरहिट जोड़ी 5 साल बाद रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ से वापसी करने जा रही है. ‘वियान […]
मुंबई : कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान आज भी बडे पर्दे पर शाहरुख और काजोल का जलवा देख मंत्रमुग्ध हो जाती हैं. बॉलीवुड की इस शानदार जोड़ी के साथ फराह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. शाहरुख-काजोल की सुपरहिट जोड़ी 5 साल बाद रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ से वापसी करने जा रही है.
‘वियान मोबाइल’ लॉन्च के मौके पर फराह ने कहा, ‘शाहरुख की फिल्म (दिलवाले) मेरी फिल्म है. मैंने शाहरुख और काजोल के साथ ‘दिलवाले’ फिल्म के ‘गेरुआ’ गाने की शूटिंग आइसलैंड में की. जब मेरे जैसा इंसान उनका कायल हो सकता है तो यकीनन उनके जादू से आम लोग भी प्रभावित होंगे.’
‘वियान मोबाइल’ का नाम शिल्पा शेट्टी और उनके उद्योगपति पति राज कुंद्रा के तीन वर्षीय बेटे वियान के नाम पर रखा गया है. ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की निर्देशक ने इस मौके पर शिल्पा की तारीफ करते हुए कहा कि वह समय के साथ और निखर गई हैं. दिवाली पर रिलीज होने वाली निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में वरुण धवन और कृति सनोन भी हैं. फिल्म 18 दिसंबर को बडे पर्दे पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










