''खलनायक'' के रीमेक राइट्स के लिए सुभाष घई ने मांगी ये रकम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2015 1:04 PM
मुंबई : फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने संजय दत अभिनीत फिल्म ‘‘खलनायक’ का रीमेक बनाने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उन्होंने अभी इसके राइट्स नहीं खरीदे हैं. वर्ष 1993 में आयी फिल्म ‘‘खलनायक’ के निर्माता निर्देशक सुभाष घई थे. घई ने कहा, ‘‘जब वह :संजय लीला भंसाली: मेरे घर पर लंच के लिए आए […]
मुंबई : फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने संजय दत अभिनीत फिल्म ‘‘खलनायक’ का रीमेक बनाने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उन्होंने अभी इसके राइट्स नहीं खरीदे हैं. वर्ष 1993 में आयी फिल्म ‘‘खलनायक’ के निर्माता निर्देशक सुभाष घई थे. घई ने कहा, ‘‘जब वह :संजय लीला भंसाली: मेरे घर पर लंच के लिए आए थे तब हमारी बातचीत हुई थी और वह ‘खलनायक’ के राइट्स चाहते थे.’
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने करीब आठ से नौ करोड रुपये की बात की थी। मुझे लगता है कि वह फिलहाल अपनी वर्तमान फिल्म (बाजीराव मस्तानी’) के निर्माण में व्यस्त हैं.’ हालांकि, घई ने इस खबर से इनकार किया कि फिल्मकार करण जौहर भी ‘‘खलनायक’ का रीमेक बनाना चाहते थे. घई ने कहा, ‘‘नहीं, यह सच नहीं है, लेकिन अन्य प्रोड्यूसर, हां. मैं नामों का खुलासा नहीं कर सकता.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










