दीपिका-प्रियंका का जादू, फर्स्टलुक जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2015 3:09 PM
फिल्मकार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं. भंसाली एकबार फिर फिल्म ‘देवदास’ के गाने ‘डोला रे डोला…’ को दोहराने जा रहे हैं. जल्द ही इस गाने का […]
फिल्मकार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं. भंसाली एकबार फिर फिल्म ‘देवदास’ के गाने ‘डोला रे डोला…’ को दोहराने जा रहे हैं.
जल्द ही इस गाने का नया गाना ‘पिंगा’ रिलीज होनेवाली है. इस गाने में दीपिका और प्रियंका साथ में लावणी डांस करती नजर आयेंगी. ‘डोला रे डोला…’ गाने में ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित का जादू दर्शकों पर चला था कुछ ऐसा ही जादू भंसाली एकबार फिर ‘बाजीराव मस्तानी’ में चलानेवाले हैं.
Very happy to be sharing #PingaTomorrow #BajiraoMastani #Kashibai #Mastani pic.twitter.com/VQw2Ns5Idv
— PRIYANKA (@priyankachopra) November 13, 2015
प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस गाने को फर्स्टलुक जारी किया है. फिल्म में रणवीर बाजीराव के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं प्रियंका उनकी पहली पत्नी काशीबाई और दीपिका उनकी दूसरी मस्तानी के किरदार में दिखाई देंगी. दीपिका और रणवीर इससे पहले ‘रामलीला’ में एकसाथ काम कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










