प्रियंका चोपड़ा के ‘क्वांटिको'' के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2015 10:56 AM
लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के पहले अमेरिकी टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के निर्माता मार्क गोर्डन के खिलाफ सीरिज के विचार को लेकर मुकदमा दायर किया गया है. इसमें दावा किया गया है कि ‘एबीसी एफबीआई’ ड्रामा का कांसेप्ट 1999 में सीएनएन पर प्रसारित एक वृतचित्र से लिया गया है. ‘डेडलाइन’ की खबर के […]
लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के पहले अमेरिकी टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के निर्माता मार्क गोर्डन के खिलाफ सीरिज के विचार को लेकर मुकदमा दायर किया गया है. इसमें दावा किया गया है कि ‘एबीसी एफबीआई’ ड्रामा का कांसेप्ट 1999 में सीएनएन पर प्रसारित एक वृतचित्र से लिया गया है.
‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार, लॉस एंजिलिस सुपीरियर कोर्ट में दायर 35 पन्ने की शिकायत में फिल्म निर्माताओं जैमी हेलमैन, बारबरा लेईबोवित्ज हेलमैन और बिजनेस एक्जेक्यूटिव पॉला पेजेस ने कहा है कि गोर्डन ने इस डेली सीरिज का विचार उनकी डॉक्यूमेंटरी ‘क्वांटिको : द मेकिंग ऑफ ऐन एफबीआई एजेंट’ से ली है.
शिकायत में कहा गया है कि पेजेस और गोर्डन 2001 में व्यापारिक संबंधों में जुडे और पैज ने ही उन्हें अन्य फिल्म निर्माताओं से मिलवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










