ePaper

पिता को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कहा,''...अकेला हो गया हूं''

Updated at : 28 Oct 2015 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
पिता को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कहा,''...अकेला हो गया हूं''

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने पिता ताज मोहम्‍मद खान को उनके जन्‍मदिन पर बहुत मिस कर रहे हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है. साथ ही उन्‍होंने अपने पिता की एक ब्‍लै‍क एंड व्‍हाइट तस्‍वीर भी शेयर की है. उन्‍होंने लिखा अब मैं अकेला हो गया हूं. शाहरुख ने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने पिता ताज मोहम्‍मद खान को उनके जन्‍मदिन पर बहुत मिस कर रहे हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है. साथ ही उन्‍होंने अपने पिता की एक ब्‍लै‍क एंड व्‍हाइट तस्‍वीर भी शेयर की है. उन्‍होंने लिखा अब मैं अकेला हो गया हूं.

शाहरुख ने ट्वीट किया,’ मेरे बच्‍चे वापस चले गये है अब मैं अकेला हो गया हूं. मेरे पिताजी के जन्‍मदिन पर बच्‍चों के साथ रहना अच्‍छा लगा. मुझे उम्‍मीद है मैं एक अच्‍छा पिता बन पाऊंगा.’ शाहरुख इस साल क्रिसमस के मौके पर अपनी फिल्‍म ‘दिलवाले’ से धमाका करनेवाले हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट काजोल हैं. वहीं फिल्‍म में वरुण धवन, बोमन ईरानी, जॉनी लीवर और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

हाल ही में किंग खान के बच्‍चे उनसे मिलने ‘दिलवाले’ के सेट पर पहुंचे थे. इस फिल्‍म के अलावा शाहरुख ‘फैन’ और ‘रईस’ में भी दिखाई देंगे. हाल ही में ‘फैन’ को पहला पोस्‍टर रिलीज हो गया है. इस फिल्‍म में शाहरुख दोहरे किरदार में नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola