जब शाहरुख ने मीका से कहा,'' पाजी तुस्सी ग्रेट हो''

जानेमाने सिंगर मीका सिंह ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वे शाहरुख खान के लोकप्रिय अंदाज में नजर आ रहे हैं. शाहरुख अक्सर अपनी फिल्मों के सीन्स या गानों में ऐसे पोज देते नजर आते हैं. मीका ने इस फोटो को पोस्ट करने के बाद इसे शाहरुख खान को भी टैग कर […]
जानेमाने सिंगर मीका सिंह ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वे शाहरुख खान के लोकप्रिय अंदाज में नजर आ रहे हैं. शाहरुख अक्सर अपनी फिल्मों के सीन्स या गानों में ऐसे पोज देते नजर आते हैं. मीका ने इस फोटो को पोस्ट करने के बाद इसे शाहरुख खान को भी टैग कर दिया.
शाहरुख ने मीका के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा,’ पाजी तुस्सी ग्रेट हो.’ मीका ने तस्वीर पोस्ट करने के बाद लिखा,’ हे ब्रो @iamsrk यह आपको लोकप्रिय अंदाज है. मैंने इसे 1988 में किया जब मैं सिर्फ 10 साल का था.’
Hey bro @iamsrk this is your most popular pose which I did in 1988 when I was 10 years old 😍😍😍… pic.twitter.com/yYSyfcWDOR
— King Mika Singh (@MikaSingh) October 17, 2015
हाल ही में मीका की पिछली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का गाना ‘आज की पार्टी…’ गाया था जो काफी फेमस हुआ था. शाहरुख जल्द ही आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में दिखाई देंगे. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्य भूमिका में होंगे.
Paajji tussi great ho https://t.co/2R3b80O8AD
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 18, 2015
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




