OMG! शाहिद नहीं जानते कौन है सिद्धार्थ मल्होत्रा, देखें वीडियो

विकास बहल के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘शानदार’ के प्रमोशन को लेकर फिल्म के लीड पेयर शाहिद कपूर और आलिया भट्ट कई इवेंट्स में नजर आ रहे हैं. दोनों अपने फैंस के सवालों का जवाब भी बेहद शानदार तरीके से दे रहे हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान आलिया से सिद्धार्थ मल्होत्रा […]
विकास बहल के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘शानदार’ के प्रमोशन को लेकर फिल्म के लीड पेयर शाहिद कपूर और आलिया भट्ट कई इवेंट्स में नजर आ रहे हैं. दोनों अपने फैंस के सवालों का जवाब भी बेहद शानदार तरीके से दे रहे हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान आलिया से सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर सवाल पूछा गया लेकिन आलिया ने इस सवाल का जवाब दिये बिना इसे शाहिद को ओर उछाल दिया.
शाहिद ने खड़े होकर ऐसा जवाब दिया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. शाहिद ने कहा,’ कौन है सिद्धार्थ मल्होत्रा, हम किसी सिद्धार्थ को नहीं जानते.’ अब ये सवाल से बचने का एक तरीका था या कुछ और यह तो आलिया-शाहिद बेहतर तरीके से जानते हैं. इस फिल्म में दोनों एक डिफ्रेंट अवतार में नजर आनेवाले हैं. दोनों की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार नजर आनेवाली हैं.
हाल ही में आलिया और सिद्धार्थ को एकसाथ वक्त बिताते देखा गया था. खबरों के अनुसार दोनों एकदूसरे को डेट कर रहें हैं. दोनों ने वर्ष 2012 में आई करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी हुई थी. दोनों हाल ही में एक पेय पदार्थ के एक विज्ञापन में भी साथ नजर आये थे.
फिल्म इसी शुक्रवार का रिलीज हो रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहिद-आलिया की यह धमाकेदार जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




