''शानदार'' के लिए आलिया नहीं दीपिका थी विकास की पहली पसंद, देखें वीडियो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2015 2:21 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्‍द ही विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘शानदार’ में नजर आयेंगी. लेकिन आलिया इस फिल्‍म की पहली पसंद नहीं थी. दरअसल विकास ने पहले डिेंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को इस फिल्‍म के लिए अप्रोच किया था. लेकिन दीपिका ने इस फिल्‍म में काम करने से मना कर दिया. दीपिका […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्‍द ही विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘शानदार’ में नजर आयेंगी. लेकिन आलिया इस फिल्‍म की पहली पसंद नहीं थी. दरअसल विकास ने पहले डिेंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को इस फिल्‍म के लिए अप्रोच किया था. लेकिन दीपिका ने इस फिल्‍म में काम करने से मना कर दिया.

दीपिका इनदिनों संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. अब दीपिका ने इस फिल्‍म में व्‍यस्‍त होने के कारण यह फिल्‍म छोड़ी या फिर कोई और वजह है यह तो वे बेहतर जानती हैं. अगर दीपिका इस फिल्‍म के लिए हां कह देती तो शाहिद कपूर के आपोजिट वो ‘गुलाबो…’ गाने पर डांस करती नजर आती.

वहीं आलिया भी ‘शानदार’ में बेहद शानदार नजर आ रही है. शाहिद और आलिया की जोड़ी को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं. दर्शकों ने फिल्‍म के ट्रेलर को खासा पसंद किया है. शाहिद-आलिया पहली बार एकसाथ स्‍क्रीन शेयर करनेवाले हैं. इस फिल्‍म के अलावा दोनों की जोड़ी आगामी फिल्‍म ‘उडता पंजाब’ में भी दिखाई देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola