बड़जात्या ही ''प्रेम'' के रुप में मेरा निर्देशन करते हैं जो बेहतरीन होता है : सलमान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2015 1:35 PM

विज्ञापन

मुंबई : ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कानूनी लडाई लड रहे थे लेकिन सुपरस्टार का मानना है कि वह विपरीत परिस्थितियों में ज्यादा बेहतर काम करते हैं. वहीं सूरज बडजात्‍या की इस फिल्‍म में सोनम कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. सलमान का कहना है कि बडजात्या ही […]

विज्ञापन

मुंबई : ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कानूनी लडाई लड रहे थे लेकिन सुपरस्टार का मानना है कि वह विपरीत परिस्थितियों में ज्यादा बेहतर काम करते हैं. वहीं सूरज बडजात्‍या की इस फिल्‍म में सोनम कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. सलमान का कहना है कि बडजात्या ही प्रेम के रुप में उनका निर्देशन करते हैं तो वह प्राय: सर्वश्रेष्ठ होता है.

इस फिल्म से सलमान की अपने सबसे प्रिय किरदार ‘प्रेम’ के रुप में वापसी हो रही है. आगामी फिल्म में 16 वर्ष के अंतराल के बाद एक बार फिर वे और फिल्मकार सूरज बडजात्या एक साथ आये हैं. ‘प्रेम रतन धन पायो’ के ट्रेलर लांच के अवसर सलमान ने पत्रकारों से कहा कि वह जब भी कठिन परिस्थिति का सामना कर रहे होते हैं, उस फिल्म में उनका काम बहुत बेहतर हो जाता है.

सलमान ने वर्ष 1989 में बडजात्या की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में पहली बार प्रेम का किरदार निभाया. उसके बाद ‘हम आपके हैं कौन…’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ में उन्होंने काम किया. ‘दबंग’ अभिनेता ने कहा कि जब बडजात्या प्रेम के रुप में उनका निर्देशन करते हैं तो वह प्राय: सर्वश्रेष्ठ होता है.

बडजात्या ने अपनी सभी सात फिल्मों में हीरो के किरदार को प्रेम नाम दिया. इसमें ‘एक विवाह…ऐसा भी’ शामिल है जिसकी पटकथा उन्होंने लिखी थी. ‘प्रेम रतन धन पायो’ 12 नवंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में सोनम कपूर, अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश, स्वारा भास्कर और अरमान कोहली भी नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola