ePaper

आमिर को जोखिम लेना पसंद है: किरण राव

Updated at : 21 Sep 2015 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
आमिर को जोखिम लेना पसंद है: किरण राव

मुंबई : जानीमानी निर्देशक किरण राव अपने पति प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान की सफलता से खुश हैं और उनका कहना है कि आमिर बहुत ज्यादा जोखिम लेते हैं जोकि किस्मत से सफल भी साबित होते हैं. आमिर जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘दंगल’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में उन्‍होंने एक रेसलर की भूमिका निभाई है […]

विज्ञापन

मुंबई : जानीमानी निर्देशक किरण राव अपने पति प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान की सफलता से खुश हैं और उनका कहना है कि आमिर बहुत ज्यादा जोखिम लेते हैं जोकि किस्मत से सफल भी साबित होते हैं. आमिर जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘दंगल’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में उन्‍होंने एक रेसलर की भूमिका निभाई है जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है.

किरण ने कहा, ‘मुझे लगता है वह अपनी सफलता के पूरे हकदार हैं क्योंकि आमिर जिन फिल्मों में विश्वास करते हैं, उनके लिए कडी मेहनत करते हैं, भले ही उन्हें बाकी का फिल्म जगत बहुत जोखिम भरा मानता हो.’ किरण इस समय अपने बेटे आजाद के साथ व्यस्त हैं और उनका कहना है कि बेटे ने उन्हें सिखाया है कि जीवन का हर पल प्यार के साथ गुजारना चाहिए.

फिल्म निर्देशक-निर्माता ने कहा, ‘वह उन परियोजनाओं में अपनी दक्षता एवं अनुभव डाल देते हैं जिन्हें शायद कोई और नहीं करता और इन परियोजनाओं में उनके विश्वास का किस्मत से फल भी मिला है.’ उन्होंने कहा, ‘आजाद ने मुझे काफी चीजें सिखायी हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि हर पल को जीना चाहिए और उसका पूरा फायदा उठाना चाहिए.’

आमिर ने ‘दंगल’ के लिए अपना वजन बढाया है और पूरी तरह से शाकाहारी खाना खा रहे हैं. इसके अलावा वे कई रेसलिंग वाले चैनल्‍स भी टीवी पर देख रहे हैं जिससे वे रेसलिंग के गुर अच्‍छे से सीख सकें. आमिर एक ऐसे अभिनेता है जो अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola