ePaper

होटल स्‍टाफ से हाथापाई करती नजर आई ''बिग बॉस'' फेम पूजा मिश्रा VIDEO

Updated at : 14 Sep 2015 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
होटल स्‍टाफ से हाथापाई करती नजर आई ''बिग बॉस'' फेम पूजा मिश्रा VIDEO

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ से खासा सुर्खियां बटोर चुकी पूजा मिश्रा एक बार फिर चर्चे में हैं. द्वारका के एक होटल कर्मचारी से हाथापाई करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ है. यूट्यूब पर पोस्‍ट किये गये इस वीडियो में हाथापाई करने के साथ-साथ वे गाली-गलौच करती भी नजर आ रही हैं. खबरों के […]

विज्ञापन

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ से खासा सुर्खियां बटोर चुकी पूजा मिश्रा एक बार फिर चर्चे में हैं. द्वारका के एक होटल कर्मचारी से हाथापाई करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ है. यूट्यूब पर पोस्‍ट किये गये इस वीडियो में हाथापाई करने के साथ-साथ वे गाली-गलौच करती भी नजर आ रही हैं.

खबरों के अनुसार पूजा ने अपने कमरे के कुछ चीजों को तोड़ दिया था जिसकी भरपाई करने के लिए उन्‍हें कहा जा रहा था. पूजा ने भरपाई करने से इंकार किया और होटल छोड़कर जाने लगी. जब होटल के एक स्‍टाफ ने उन्‍हें रोकने की कोशिश की तो वह (पूजा) हाथापाई पर उतर आई और गाली-गलौच भी करने लगी.

ऐसा पहली बार नहीं है जब पूजा विवादों में हैं इससे पहले भी वे और कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रही हैं. कुछ ही दिनों पहले उन्‍होंने नोएडा के एक होटल में उनके साथ गैंगरेप होने को खुलासा किया था और पुलिसथाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

https://www.youtube.com/watch?v=7kupEGnErdA

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola