ePaper

घर में खेती कर रहे हैं अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी

Updated at : 09 Sep 2015 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
घर में खेती कर रहे हैं अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने बॉलीवुड में अपने अभिनय से एक अलग पहचान बना ली है लेकिन अभी भी वो जमीन से जुड़े हैं. जी हां सिद्दिकी इनदिनों अपने घर उत्‍तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में हैं और खेती कर रहे हैं. उन्‍होंने खेती करते हुए एक तस्‍वीर अपनें फैंस के लिए ट्विटर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने बॉलीवुड में अपने अभिनय से एक अलग पहचान बना ली है लेकिन अभी भी वो जमीन से जुड़े हैं. जी हां सिद्दिकी इनदिनों अपने घर उत्‍तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में हैं और खेती कर रहे हैं. उन्‍होंने खेती करते हुए एक तस्‍वीर अपनें फैंस के लिए ट्विटर पर शेयर की है.

सिद्दिकी ने तस्‍वीर पोस्‍ट करने के बाद लिखा,’ घर आकर खेत में काम कर रहा हूं. आजकल यह काम मुश्किल से हो पाता है लेकिन मैं अपना योगदान देने में मुझे अच्‍छा लगता है.’ सिद्दिकी हाल ही में फिल्‍म ‘मांझी : द माउंटेन मैन’ में नजर आये थे. पहाड़ तोड़कर रास्‍ता बनाने वाले दशरथ मांझी के किरदार को सिद्दिकी ने बखूबी पर्दे पर जिया था.

वहीं सिद्दिकी जल्‍द ही शाहरुख खान के साथ फिल्‍म ‘रईस’ में और आमिर खान के साथ फिल्‍म ‘दंगल’ में नजर आयेंगे. इससे पहले वे सलमान खान के साथ फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में दिखाई दिये थे. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर लगभग 300 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola