अलग तरह की फिल्म होने के कारण ''शानदार'' में काम किया: शाहिद कपूर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2015 5:05 PM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उन्होंने जब अपनी आगामी फिल्म ‘शानदार’ की शूटिंग शुरु की थी तब उन्होंने इससे अपनी ‘उम्मीदों’ के बारे में नहीं सोचा था. कंगना रनाउत अभिनीत विकास की फिल्म ‘कवीन’ सुपरहिट रही और इस वजह से अब विकास से उम्मीदें भी बढ गयी हैं. फिल्म के […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उन्होंने जब अपनी आगामी फिल्म ‘शानदार’ की शूटिंग शुरु की थी तब उन्होंने इससे अपनी ‘उम्मीदों’ के बारे में नहीं सोचा था. कंगना रनाउत अभिनीत विकास की फिल्म ‘कवीन’ सुपरहिट रही और इस वजह से अब विकास से उम्मीदें भी बढ गयी हैं.

फिल्म के एक प्रचार कार्यक्रम में शाहिद ने कहा,’ ‘शानदार’ एक सरल, खुशनुमा फिल्म है. जब हमने शूटिंग शुरु की थी तब ‘क्वीन’ (विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म) रिलीज नहीं हुई थी, यहां तब कि ‘हैदर’ (शाहिद की फिल्म) भी रिलीज नहीं हुई थी और आलिया की ‘हाइवे’ रिलीज हो चुकी थी.’

उन्होंने कहा,’ जब हमने फिल्म पर काम करना शुरु किया तब हम सब उतने उत्साहित नहीं थे. हम खुश हुए थे कि हम सबकी (शाहिद, आलिया और निर्देशक विकास की) फिल्में अच्छी गयीं. हम इस फिल्म के लिए साथ आए क्योंकि हमें यह एक मनोरंजक और नई तरह की फिल्म लगी.’

शाहिद ने कहा,’ हमने ‘शानदार’ को लेकर उम्मीदों के बारे में नहीं सोचा. हमने केवल काम किया और उसका आनंद उठाया.’ शाहिद और आलिया पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. फिल्म 22 अक्तूबर को रिलीज होगी. फिल्‍म के ट्रेलर को दर्शकों ने खासा पसंद किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola