बड़े बजट की फिल्म में अभिनय करेंगे श्रीसंत

Updated:
विज्ञापन
बड़े बजट की फिल्म में अभिनय करेंगे श्रीसंत

कोच्चि : भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत एक बडे बजट वाली फिल्म में नायक की भूमिका निभायेंगे. यह फिल्म तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषाओं में होगी. इस फिल्म का निर्देशन सना यादिरेड्डी करेंगे. उन्होंने कहा, ‘फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरु हो जायेगी और हमारी योजना इसे छह महीने में पूरी करने की […]

विज्ञापन

कोच्चि : भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत एक बडे बजट वाली फिल्म में नायक की भूमिका निभायेंगे. यह फिल्म तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषाओं में होगी. इस फिल्म का निर्देशन सना यादिरेड्डी करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरु हो जायेगी और हमारी योजना इसे छह महीने में पूरी करने की है.’ उन्होंने कहा कि इस फिल्म को 14 भारतीय भाषाओं में डब किया जायेगा. पूजा भट्ट की बालीवुड फिल्म ‘कैबरे’ में नकारात्मक भूमिका करने वाले श्रीसंत ने फिल्म में काम करने का फैसला किया है.

श्रीसंत ने कहा,’ यह दक्षिण में मेरी पदार्पण फिल्म होगी और मैं सना यादिरेड्डी जैसे बडे निर्माता के साथ काम करने जा रहा हूं. मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता. मैं दक्षिण में अच्छे एक्टिंग करियर की तरफ ध्यान दे रहा हूं.’यादिरेड्डी ने कहा कि श्रीसंत न सिर्फ अच्छे क्रिकेटर बल्कि बेहतरीन नर्तक और अभिनेता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola