कबड्डी देखने पहुंचे ''बजरंगी भाईजान'' सलमान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2015 2:00 PM
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं. इसी बीच वे बीते मंगलवार को कबड्डी आनंद लेने पहुंच गये. उन्होंने वहां कबड्डी के साथ-साथ खिलाडियों का उत्साहवर्धन भी किया. सलमान ने प्रो कबड्डी लीग में यू मुंबा और पुनेरी पलटन के बीच हुए मैच […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं. इसी बीच वे बीते मंगलवार को कबड्डी आनंद लेने पहुंच गये. उन्होंने वहां कबड्डी के साथ-साथ खिलाडियों का उत्साहवर्धन भी किया.
सलमान ने प्रो कबड्डी लीग में यू मुंबा और पुनेरी पलटन के बीच हुए मैच का आनंद लिया. सलमान के चेहरे की खुशी देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता था कि सलमान ‘बजरंगी भाईजान’ के सफलता को देखकर बेहद खुश है. फिल्म में सलमान के अलावा करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं.
आपको बता दें कि सलमान अपनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के प्रमोशन के दौरान प्रो कबड्डी लीग का भी प्रमोशन करते नजर आये थे. सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’ जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होनेवाली है. सलमान की इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन धमाकेदार कमाई करते हुए अपनी पिछली फिल्म ‘किक’ का रिकॉर्ड तोड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










