जानिये ''बजरंगी भाईजान'' और ''बाहुबली'' में क्या है कनेक्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2015 10:06 AM
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ और एस एस राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ में अनोखा कनेक्शन है और वह यह है कि के वी विजयेंद्र प्रसाद ने दोनों फिल्मों की कहानी लिखी है. विजेंद्र प्रसाद, राजमौली के पिता हैं और वह कबीर खान को सलमान खान की मुख्य भूमिका […]
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ और एस एस राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ में अनोखा कनेक्शन है और वह यह है कि के वी विजयेंद्र प्रसाद ने दोनों फिल्मों की कहानी लिखी है.
विजेंद्र प्रसाद, राजमौली के पिता हैं और वह कबीर खान को सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली ‘बजरंगी भाईजान’ का निर्देशन सौंपे जाने से पहले कई लोगों से मिले. प्रसाद को अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘राउडी राठौर’ की कहानी का श्रेय भी जाता है, जो वर्ष 2006 की तेलुगू फिल्म ‘विक्रमादित्य’ का रीमेक थी, जिसका निर्देशन राजमौली ने किया था.
‘भाईजान’ से करीब एक सप्ताह पहले रिलीज हुई ‘बाहुबली’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड रुपए को पार करने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है. इधर सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ ब्लॉकबस्टर बनने की ओर अग्रसर है और यह शुरुआती सप्ताहांत में 103 करोड रुपए कमा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










