क्‍यों रिचा ने कहा, ''सेल्‍फी विद डॉटर'' से नहीं होगा महिलाओं की समस्‍याओं का हल...

Updated:
विज्ञापन

बेंगलूरु : बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेल्‍फी विद डॉटर’ अभियान को अच्छा बताया है लेकिन उन्हें लगता है कि महिलाओं के सामने आने वाली समस्याएं सेल्फी या ऐसी किसी चीज से नहीं सुलझेंगी. उनका कहना है कि यह शहरी पहल है. रिचा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘ यह प्यारी […]

विज्ञापन

बेंगलूरु : बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेल्‍फी विद डॉटर’ अभियान को अच्छा बताया है लेकिन उन्हें लगता है कि महिलाओं के सामने आने वाली समस्याएं सेल्फी या ऐसी किसी चीज से नहीं सुलझेंगी. उनका कहना है कि यह शहरी पहल है.

रिचा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘ यह प्यारी पहल है, अच्छी पहल है. इसमें कोई नुकसान नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि यह शहरी पहल है. स्मार्ट फोन रखने वालों के लिए यह पहल है.’ उन्होंने कहा,’ दहेज, यौन उत्पीडन और छेडछाड जैसी महिलाओं की समस्याओं का समाधान सेल्फी या ऐसी किसी चीज से नहीं निकाला जा सकता.’

रिचा साथी कलाकार विक्की कौशल, श्वेता त्रिपाठी और निर्देशक नीरज घेवन के साथ ‘मसान’ फिल्म के प्रचार के सिलसिले में शहर में थीं. फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में लगेगी. यह फिल्म परेशानी वाले वक्त में पिता और पुत्री के रिश्ते को चित्रित करती है.

जब रिचा से पूछा गया कि ‘मसान’ के अलावा उन्हें कौन सी फिल्में सबसे ज्यादा पसंद हैं जिनमें पिता-पुत्री के रिश्तों को दर्शाया गया है तो उन्होंने ‘मिली’ और ‘डैडी’ का नाम लिया. हालांकि उन्होंने कहा कि ये दोनों फिल्में ‘मसान’ से अलग हैं. इस फिल्म में पिता बेटी का समर्थन नहीं करता और देवी के किरदार के प्रति पिता का किरदार सख्त है. रिचा देवी का किरदार निभा रहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola