ePaper

बजरंगी भाईजान : सलमान-नवाजुद्दीन का डबस्मैश वीडियो, भूमिकाओं में अदला-बदली

Updated at : 15 Jul 2015 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
बजरंगी भाईजान : सलमान-नवाजुद्दीन का डबस्मैश वीडियो, भूमिकाओं में अदला-बदली

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दकी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के डायलॉग के साथ एक डबस्मैश वीडियो बनाया है. सुपरस्टार सलमान और उनके 41 वर्षीय सह कलाकार नवाजुद्दीन ने एक दूसरे की भूमिका की अदला बदली की है. ‘जय हो’ स्टार ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दकी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के डायलॉग के साथ एक डबस्मैश वीडियो बनाया है. सुपरस्टार सलमान और उनके 41 वर्षीय सह कलाकार नवाजुद्दीन ने एक दूसरे की भूमिका की अदला बदली की है.

‘जय हो’ स्टार ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के प्रचार में व्यस्त हैं और फिल्म की टीम ने प्रशंसकों तक पहुंचने के लिए नया तरीका अख्तियार किया है. कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में करीना कपूर खान भी अहम भूमिका में हैं.

वहीं आपको बता दें कि यह पहली फिल्‍म है जो ईद के मौके पर पाकिस्‍तान में भर रिलीज होने जा रही है. फिल्‍म में सलमान ने पवन नामक एक लडके की भूमिका निभाई है जो भगवान हनुमान के बहुत बडे भक्‍त हैं. नवाजुद्दीन और सलमान ‘किक’ के बाद एकबार फिर दर्शकों को हैरान करने आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola