करिश्मा का बॉलीवुड में वापसी करने का कोई मूड नहीं : करीना कपूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2015 1:59 PM
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर इनदिनों बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुए है. वहीं उनका अभी बॉलीवुड में वापसी करने को कोई मूड नहीं है. इस बात का खुलासा उनकी बहन करीना कपूर खान ने किया है. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करिश्मा आखिरी बार फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ में नजर आई थी. करीना ने कहा,’ […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर इनदिनों बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुए है. वहीं उनका अभी बॉलीवुड में वापसी करने को कोई मूड नहीं है. इस बात का खुलासा उनकी बहन करीना कपूर खान ने किया है. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करिश्मा आखिरी बार फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ में नजर आई थी.
करीना ने कहा,’ फिलहाल करिश्मा का बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है. वो अपनी लाईफ में खुश है.’ करिश्मा ने कई हिट फिल्में दी है जिनमें ‘राजा हिन्दुस्तानी’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘दुल्हे राजा’ जैसी हिट फिल्में शामिल है.
फैंस के लिए यह एक बुरी खबर हो सकती है क्योंकि दर्शक उन्हें फिल्मों में दोबारा देखना चाहते हैं. करीना अपनी बहन को अपना रोल मॉडल मानती हैं और वो उनकी तरह बनना चाहती हैं. फिलहाल करीना जल्द ही आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में नजर आयेंगी. फिल्म में सलमान खान भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










