''गंगाजल 2'' की शूटिंग की कमी महसूस करेंगी प्रियंका चोपडा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2015 7:37 PM

विज्ञापन

भोपाल : बालीवुड स्टार प्रियंका चोपडा ने कहा है कि उन्हें निर्देशक प्रकाश झा की ‘गंगाजल 2’ की शूटिंग काफी याद आयेगी जो अगले कुछ दिनों में पूरी होने वाली है. पूर्व विश्व सुंदरी 2003 में रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर फिल्म के इस सिक्वेल में मुख्य भूमिका में हैं. वह एक महिला पुलिसकर्मी की […]

विज्ञापन

भोपाल : बालीवुड स्टार प्रियंका चोपडा ने कहा है कि उन्हें निर्देशक प्रकाश झा की ‘गंगाजल 2’ की शूटिंग काफी याद आयेगी जो अगले कुछ दिनों में पूरी होने वाली है. पूर्व विश्व सुंदरी 2003 में रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर फिल्म के इस सिक्वेल में मुख्य भूमिका में हैं. वह एक महिला पुलिसकर्मी की भूमिका निभा रही हैं.

अभिनेत्री ने ट्वीट किया है ‘शानदार शूटिंग के अंतिम कुछ दिन…’गंगाजल 2′ की कमी महसूस करुंगी…इसे कर लिया जाये.’ चोपडा पिछले एक माह से भोपाल में इस फिल्म के लिए शूटिंग कर रही थी. ‘गंगाजल 2’ एक महिला पुलिसकर्मी से जुडी फिल्म है जो अपने जिले में कुछ शक्तिशाली और प्रभावशाली लोगों से मुकाबला करती है. फिल्म के इस साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola