जब बॉलीवुड ने कहा ‘खत्म’, इन 5 सितारों ने बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाया धमाल, टूटे रिकॉर्ड्स

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

5 Biggest Box Office Comebacks In Bollywood

5 Biggest Box Office Comebacks In Bollywood: कई बार ऐसा होता है कि कुछ बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाती. जिसके बाद वह बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करते हैं. आपको आज ऐसे 5 स्टार्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

5 Biggest Box Office Comebacks In Bollywood: बॉलीवुड में सफलता और असफलता आम बात है. कई बार ऐसा होता है कि कुछ एक्टर्स लगातार फिल्मों के प्लॉप होने पर बैकफुट पर चल जाते हैं. हालांकि वह बुरे दौर से वबाहर निकलाते हैं और धमाकेदार वापसी करते हैं. वह वापस लौटते ही अपनी खोई हुई चमक पा लेते हैं. आपको ऐसे 5 एक्टर्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी की.

शाहरुख खान

शाहरुख खान की फिलम ‘ज़ीरो’ साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की असफलता के बाद उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. जिसके बाद एक्टर चार साल तक बड़े स्क्रीन पर नजर नहीं आए. उसके बाद उन्होंने साल 2023 में ‘पठान’ से बॉक्स ऑफिस पर वापसी की. फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा गई. इसके बाद ‘जवान’ और ‘डंकी’ रिलीज हुई, जिसने साबित कर दिया कि वह ही ‘बॉलीवुड का किंग’ है.

सलमान खान

साल 2000 के आस-पास सलमान खान की सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट रही थी. जिसके बाद साल 2009 में प्रभु देवा के निर्देशन में बनी ‘वांटेड’ सिनेमाघरों में आई और इसने एक्टर को बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स के लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया. उसके बाद ‘दबंग’, ‘बॉडीगार्ड’ और ‘एक था टाइगर’ रिलीज हुई थी, जिसने सलमान को फिर से सुपरस्टार बना दिया.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. उसके बाद एक्टर ने राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू जो साल 2018 में रिलीज हुई थी से धमाकेदार वापसी की. फिल्म उनके करियर को ऊचाईयों पर ले गई.

सनी देओल

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने गदर 2 से धमाकेदार वापसी की. 22 साल बाद तारा सिंह की वापसी को देखकर दर्शक काफी खुश हो गए. फिल्म ने सफलता का नया आयाम लिखा और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 से ज्यादा की कमाई की.

अमिताभ बच्चन

एक समय था जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन बहुत मुश्किल में थे. जिसके बाद साल 2000 में उन्हें फिल्म मोहब्बतें मिली और उसके बाद उन्होंने दमदार वापसी की. फिल्म सुपरहिट हुई थी और उनके किरदार को काफी सराहा गया. उस मूवी ने उनके लिए बॉलीवुड में नया रास्ता खोल दिया.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola