ePaper

''सुल्तान'' में नहीं होंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी : YRF

Updated at : 30 Jun 2015 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
''सुल्तान'' में नहीं होंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी : YRF

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी दिखाई दे सकते हैं, हालांकि यशराज फिल्म्स (YRF) ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. नवाजुद्दीन, सलमान के साथ फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में भी नजर आनेवाले हैं. इस तरह की अटकलें हैं कि यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म में […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी दिखाई दे सकते हैं, हालांकि यशराज फिल्म्स (YRF) ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. नवाजुद्दीन, सलमान के साथ फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में भी नजर आनेवाले हैं.

इस तरह की अटकलें हैं कि यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म में नवाजुद्दीन भी होंगे. हालांकि वाईआरएफ के अधिकारियों ने नवाजुद्दीन से संपर्क करने की बात से इनकार किया है. वाईआरएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘यह सच नहीं है. वह ‘सुल्तान’ नहीं कर रहे. हम जल्दी पूरी कास्ट की घोषणा करेंगे.’

इस तरह की खबरें थीं कि नवाजुद्दीन फिल्म में कमेंटेटर की भूमिका निभा सकते हैं जिसमें ‘सुल्तान’ के किरदार में सलमान बॉक्सर बनेंगे. सलमान की पिछली फिल्म ‘किक’ में खलनायक का किरदार निभाया था. नवाजुद्दीन फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में एक पाकिस्‍तानी पत्रकार के किरदार में नजर आनेवाले हैं.

दर्शकों ने सलमान और नवाजुद्दीन की ऑनस्‍क्रीन जोडी को खासा पसंद किया है. ‘सुल्तान’ में भी दर्शक उन्‍हें सलमान के साथ देखना चाहेंगे लेकिन फिलहाल फिल्‍म मेकर्स ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola