असिन-अभिषेक की ''ऑल इज वेल'' 21 अगस्त को होगी रिलीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2015 8:00 PM
मुंबई :बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री असिन की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘ऑल इज वेल’ आगामी 21 अगस्त को रिलीज होगी. अभिषेक (39) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इस फिल्म का पहला लुक जारी किया है. इस पोस्टर में अभिषेक राजमार्ग पर एक साइन बोर्ड के पास खडे दिख रहे हैं. अभिषेक ने ट्वीट […]
मुंबई :बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री असिन की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ‘ऑल इज वेल’ आगामी 21 अगस्त को रिलीज होगी. अभिषेक (39) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इस फिल्म का पहला लुक जारी किया है. इस पोस्टर में अभिषेक राजमार्ग पर एक साइन बोर्ड के पास खडे दिख रहे हैं.
अभिषेक ने ट्वीट भी किया, ‘आल इज वैल, यह मेरे बारे में है. 21 अगस्त को रिलीज होगी.’ ओह माई गाड फेम उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित यह फिल्म पिछले कुछ समय से बन रही थी और इसकी शूटिंग अक्तूबर 2013 में शुरू हुई थी. अभिनेत्री असिन 2012 की फिल्म ‘खिलाडी 786’ के बाद से वापसी कर रही हैं. इन दोनों के अलावा फिल्म में ऋषि कपूर और सुप्रिया पाठक भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










