संजय लीला भंसाली के लिये रणवीर ने छोड़ दिया घर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपना ने निर्देशक संजय लीला भंसाली के लिये अपना घर छोड़ दिया है. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना इन दिनों रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली पर इस कदर फिदा हैं कि उन्होंने आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग में कोई परेशानी न हो इसके लिये घर छोड़ दिया है. […]
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपना ने निर्देशक संजय लीला भंसाली के लिये अपना घर छोड़ दिया है. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना इन दिनों रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली पर इस कदर फिदा हैं कि उन्होंने आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग में कोई परेशानी न हो इसके लिये घर छोड़ दिया है.
रणवीर ने गोरेगांव में एक नया फ्लैट ले लिया है ताकि वह अधिक से अधिक समय गोरेगांव स्थित ‘बाजीराव मस्तानी’ के सेट पर दे सकें और निर्देशक के साथ समय बिता सकें. रणवीर का कहना है कि उन्हें अपने घर खार से आने में काफी वक्त लग जाता था और वे ट्रैफिक जाम से परेशान हो चुके हैं.
इन दिनों मुंबई में लगातार झमाझम बारिश हो रही है जिसके कारण उन्हें सेट पर आने-जाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. रणवीर के हाथों में चोट के कारण भी वे इतनी दूरी तय कर पाने को लेकर थोड़ा परेशान थे. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने एक नया घर ही फिल्मसिटी के पास खरीद लिया है. हालांकि रणवीर ने कहा है कि फिल्म पूरी होने के बाद वे अपने परिवार के पास वापस लौट जायेंगे.
फिल्म में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में रणवीर पेशवा बाजीराव का किरदार निभा रहे हैं. प्रियंका पेशवा की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में होंगी वहीं दीपिका उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी के किरदार में दिखाई देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




