कश्‍मीर में सलमान पर फिल्‍माये गये हैं कई एक्‍शन सीन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2015 1:27 PM

विज्ञापन

II अनुप्रिया अनंत II बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में खतरनाक एक्शन स्टंट्स करते नज़र आयेंगे. फिल्‍म की शूटिंग कश्‍मीर में भी हुई है जिसमें वे कई एक्‍शन सीन करते नजर आयें हैं. फिल्‍म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. अकसर कश्मीर […]

विज्ञापन

II अनुप्रिया अनंत II

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में खतरनाक एक्शन स्टंट्स करते नज़र आयेंगे. फिल्‍म की शूटिंग कश्‍मीर में भी हुई है जिसमें वे कई एक्‍शन सीन करते नजर आयें हैं. फिल्‍म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

अकसर कश्मीर में निर्देशक अपनी फिल्म के सितारों के साथ रोमांटिक दृश्य फिल्माने जाते हैं. कश्मीर एक तरह से रोमांस का प्रतीक है. लेकिन कबीर खान वहां कुछ अलग करना चाहते थे इसलिये उन्‍होंने सलमान को लेकर कई एक्‍शन सीन शूट कर डाले. कबीर अपनी फिल्‍मों में दर्शकों के लिये हमेशा कुछ न कुछ नया परोसने की कोशिश करते हैं.

हालाकि वहां पर बर्फ में शूट करना बेहद मुश्किल था. लेकिन उसका परिणाम भी उतना ही खूबसूरत निकल कर आया है. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है. ट्रेलर के साथ-साथ दर्शकों को फिल्‍म के गाने भी बेहद पसंद आ रहे हैं. ‘बजरंगी भाईजान’ 17 जुलाई यानि ईद के दौरान रिलीज़ होने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola