ePaper

सोनाक्षी ने की सलमान के ''बजरंगी भाईजान'' की तारीफ, कहा- कई रिकॉर्ड टूटेंगे

Updated at : 20 Jun 2015 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
सोनाक्षी ने की सलमान के ''बजरंगी भाईजान'' की तारीफ, कहा- कई रिकॉर्ड टूटेंगे

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा ने सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ के ट्रेलर की तारीफ की है. उनका कहना है कि यह बॉकस ऑफिस के कई रिकार्ड्स तोड़ेगी. फिल्‍म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. सोनाक्षी ने ट्वीट किया है कि,’ तो ठीक है. ट्विटर टूटा, […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा ने सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ के ट्रेलर की तारीफ की है. उनका कहना है कि यह बॉकस ऑफिस के कई रिकार्ड्स तोड़ेगी. फिल्‍म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

सोनाक्षी ने ट्वीट किया है कि,’ तो ठीक है. ट्विटर टूटा, फेसबुक भी टूटा. इंटरनेट भी टूटा. और अब बॉक्‍स ऑफिस के कई रिकॉर्ड टूटेंगे. ये इसलिये बजरंगी भाईजान का ट्रेलर आउट हो चुका है. धमाकेदार.’ साथ ही सोनाक्षी ने ट्रेलर का लिंक भी दिया है.

आपको बता दें सोनाक्षी ने फिल्‍म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इस फिल्‍म में उनके आपोजिट सलमान खान ने काम किया था. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और दर्शकों ने सोनाक्षी की एक्टिंग को खासा पसंद भी किया था. इसके बाद सोनाक्षी ने कई हिट फिल्‍में दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola