''बजरंगी भाईजान'' का रोमांटिक सॉन्ग ''तू चाहिए ...'' रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान लगातार अपने फैंस को सरप्राइज दे रहे हैं. हाल ही उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का ट्रेलर अपने फैंस के साथ शेयर किया था और अब इस फिल्म का एक रोमांटिक गाना ‘तू चाहिये…’ रिलीज हो गया है. फिल्म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान लगातार अपने फैंस को सरप्राइज दे रहे हैं. हाल ही उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का ट्रेलर अपने फैंस के साथ शेयर किया था और अब इस फिल्म का एक रोमांटिक गाना ‘तू चाहिये…’ रिलीज हो गया है. फिल्म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
यह एक रोमांटिक गाना है जिसे सलमान और करीना के बीच फिल्माया गया है. इस गाने को आतिफ असलत ने गाया है. वहीं इसे संगीत प्रीतम ने दिया और इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है.
सलमान ने ट्विटर पर लिखा,’ टीजर, गाना, ट्रेलर… अब एक और गाना. रोमांस भरा आपके लिए.’ इस गाने में सलमान और करीना एकदूसरे के साथ साईकिल की सवारी करते नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर पिछले कल रिलीज किया था. फिल्म में सलमान एक गूंगी बच्ची को उसके माता-पिता से मिलवाने पाक्स्तिान ले जाते हैं.
टीज़र, गाना, ट्रेलर… अब एक और गाना. रोमॅन्स भरा आपके लिए … http://t.co/db6OI3fiJd
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 19, 2015
वहीं नवाजुद्दीन ने इस फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभाई है. सलमान और नवाजुद्दीन की जोड़ी इससे पहले फिल्म ‘किक’ में नजर आई थी. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. करीना और सलमान भी दूसरी बार इस फिल्म में नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




