ePaper

वरुण बोले, मेरी तुलना रितिक रोशन से न करें

Updated at : 18 Jun 2015 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
वरुण बोले, मेरी तुलना रितिक रोशन से न करें

नयी दिल्ली : अपनी अद्भुत नृत्य शैली के लिए चर्चा बटोर रहे वरुण धवन का कहना है कि बॉलीवुड के बेहतरीन डांसरों की जमात में अभी वह बहुत ‘नये’ हैं. वरुण, रेमो डिसूजा की अगली फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में दिखेंगे. उन्होंने कहा कि डांस को गंभीरता से लेने के पीछे हमेशा से ही रितिक रोशन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अपनी अद्भुत नृत्य शैली के लिए चर्चा बटोर रहे वरुण धवन का कहना है कि बॉलीवुड के बेहतरीन डांसरों की जमात में अभी वह बहुत ‘नये’ हैं. वरुण, रेमो डिसूजा की अगली फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में दिखेंगे. उन्होंने कहा कि डांस को गंभीरता से लेने के पीछे हमेशा से ही रितिक रोशन उनके प्रेरणा रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘ मैं बहुत नया हूं. मैं तो सोच भी नहीं सकता कि मेरा नाम मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा, रितिक रोशन जैसे बॉलीवुड के बेहतरीन डांसरों की जमात में शामिल किया जाये.’ फिल्म में श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा, धर्मेश येलांदे, पुनीत पाठक और लॉरेन गॉटलिब ने भी अभिनय किया है.

दिल्ली में ‘एबीसीडी 2′ के प्रमोशन के दौरन वरुण ने कहा,’ डांस के मामले में रितिक हमारी पीढी के लिए एक प्रेरणा हैं. वह जो भी करते हैं वह अद्भुत होता है. यह उनकी शैली है. मेरी शैली अलग है. इसलिए हमें अपनी शैली बनाए रखनी चाहिए और हमारी तुलना नहीं होनी चाहिए.’

‘बदलापुर’ के अभिनेता ने माना कि यह अच्छा है कि लोग 2013 की फिल्म ‘एबीसीडी’ की सीक्वल फिल्म की हॉलीवुड की ‘स्टेप अप’ से तुलना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ‘स्टेप अप’ अमेरिका का ‘एबीसीडी 2’ है. सच कहूं तो पहली फिल्म से भी तुलना हुई. लेकिन अब दर्शकों को यह फैसला करने दीजिए कि वे क्या मानते हैं.

‘एबीसीडी 2’ एक कोरियोग्राफर जोडी के वास्तविक जीवन के संघर्ष को दिखाती है जो वर्ल्ड हिप-हॉप डांस चैंपियनशिप को जीतने के इरादे से जाते हैं. यह फिल्म इसी शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola