सलमान खान ने ''बजरंगी भाईजान'' का पोस्टर हिंदी और उर्दू में भी किया जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2015 8:32 AM
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का पोस्टर रिलीज किया था. अपने फैंस को तोहफा देनेके लिए सलमान ने इस पोस्टर को हिंदी और उर्दू में भी जारी किया है. सलमान अपने अंदाज में फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. सलमान के फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का पोस्टर रिलीज किया था. अपने फैंस को तोहफा देनेके लिए सलमान ने इस पोस्टर को हिंदी और उर्दू में भी जारी किया है. सलमान अपने अंदाज में फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं.
सलमान के फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म का ट्रेलर आज यानि 18 जून को रिलीज किया जायेगा. सलमान इस फिल्म में पवन नाम के लड़के का किरदार निभायेंगे जो हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं. फिल्म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दकी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
@bbthiseid #1daytogoforBajrangiBhaijaanTrailer اور یه رهاپوسٹر اُردومیں pic.twitter.com/C6EAkn8uCY
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 17, 2015
फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं. दर्शकों ने सलमान की पिछली फिल्म ‘किक’ में उनकी और नवाजुद्दीन की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. अब दर्शक दोबारा दोनों का इस फिल्म में एकसाथ देखेंगे. वहीं करीना और सलमान भी दूसरी बार एकसाथ इस फिल्म में काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










