माधवन बोले, बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं को अपनी क्षमता नहीं दिखाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2015 12:16 PM
मुंबई : फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ की सफलता का आनंद ले रहे अभिनेता आर. माधवन ने कॉलीवुड और बॉलीवुड में अपने लिए जगह तो बना ली है लेकिन उनका मानना है कि उन्होंने अभी भी हिंदी फिल्म निर्माताओं को अपनी वास्तविक क्षमता नहीं दिखाई है. माधवन ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत ‘रहना है तेरे […]
मुंबई : फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ की सफलता का आनंद ले रहे अभिनेता आर. माधवन ने कॉलीवुड और बॉलीवुड में अपने लिए जगह तो बना ली है लेकिन उनका मानना है कि उन्होंने अभी भी हिंदी फिल्म निर्माताओं को अपनी वास्तविक क्षमता नहीं दिखाई है.
माधवन ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत ‘रहना है तेरे दिल में’ से की थी और इसके बाद उन्होंने ‘रंग दे बसंती’, ‘गुरु’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘थ्री इडियट्स’ और अन्य फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई.उन्होंने बताया, ‘ मैंने उन्हें (बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं को) अपनी क्षमता नहीं दिखाई है. मैं काम से तीन साल तक दूर रहा और फिर मैंने ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ की. इसकी रिलीज के बाद महज एक फिल्म से ही मुझे कहीं ज्यादा प्यार और मोहब्बत मिला.’
अभिनेता ने आगे कहा, ‘ मैं चाहता हूं कि हर तीन महीने में मैं एक फिल्म करुं. आखिर कौन बेंटली और रोल्स रॉयस चलाना नहीं चाहता है… लेकिन अंत में आप जो काम कर रहे रहे होते हैं उसी से आपको संतोष करना चाहिए. मेरे लिए फिल्म करना महज पैसा कमाने का काम नहीं है.’
माधवन ने स्वीकार किया कि अच्छा काम मिलना मुश्किल है लेकिन वह मध्यम गति से चलने में यकीन रखते हैं क्योंकि वह अन्य अभिनेताओं से प्रतिस्पर्धा में यकीन नहीं रखते. उन्होंने कहा ‘ ‘ मेरी किसी से स्पर्धा नहीं है. मैं केवल अच्छा काम करने में भरोसा करता हूं. इसलिए एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा मीडिया का खेल है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










