ePaper

बॉलीवुड की ''परिणिता'' को कहिए अब डॉक्टर विद्या बालन

Updated at : 03 Jun 2015 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड की ''परिणिता'' को कहिए अब डॉक्टर विद्या बालन

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को गुजरात की राय यूनिवर्सिटी ने हाल ही में सिनेमा जगत में विशेष योगदान देने के लिए डॉक्‍टरेट की उपाधि से सम्‍मानित किया गया है. विद्या को बचपन से डॉक्‍टर बनने की इच्‍छा थी और उनका दूसरा ऑप्‍शन एक्टिंग करना था. विद्या ने फिल्‍म ‘परिणिता’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को गुजरात की राय यूनिवर्सिटी ने हाल ही में सिनेमा जगत में विशेष योगदान देने के लिए डॉक्‍टरेट की उपाधि से सम्‍मानित किया गया है. विद्या को बचपन से डॉक्‍टर बनने की इच्‍छा थी और उनका दूसरा ऑप्‍शन एक्टिंग करना था. विद्या ने फिल्‍म ‘परिणिता’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था.

डॉक्‍टरेट की उपाधि पाने के बाद विद्या बेहद उत्‍साहित भी हैं और काफी खुश भी. विद्या ने पिछले 10 सालों से दर्शकों को अपनी फिल्‍मों से एंटरटेन किया है. साथ ही महिलाओं को जागरूक करने का भी काम किया है. विद्या स्‍वच्‍छ भारत मिशन के विज्ञापनों में भी लोगों को जागरूक करती नजर आती है.
undefined
विद्या जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘हमारी अधूरी कहानी’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में विद्या के अलावा इमरान हाशमी और राजकुमार राव भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. हाल ही फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें कई बॉलीवुड स्‍टार्स ने शिरकत की थी. वहीं ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय ने विद्या की जमकर तारीफ की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola