प्रियंका चोपडा को मिला मिल्खा सिंह का ऑटोग्राफ, सेल्‍फी की पोस्‍ट

Updated at : 01 Jun 2015 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपडा को मिला मिल्खा सिंह का ऑटोग्राफ, सेल्‍फी की पोस्‍ट

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा उस समय बहुत प्रफुल्लित हुईं जब उनकी मुलाकात ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह से हुई. इस अवसर पर यादगार के तौर पर प्रियंका ने उनका ऑटोग्राफ भी लिया. प्रियंका ने ट्वीट कर सिंह के साथ अपनी सेल्फी साझा की और लिखा,’ पूरी तरह प्रशंसक वाली […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा उस समय बहुत प्रफुल्लित हुईं जब उनकी मुलाकात ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह से हुई. इस अवसर पर यादगार के तौर पर प्रियंका ने उनका ऑटोग्राफ भी लिया.

प्रियंका ने ट्वीट कर सिंह के साथ अपनी सेल्फी साझा की और लिखा,’ पूरी तरह प्रशंसक वाली भावनाओं से विभोर हूं. फरहान अख्तर को धन्यवाद कि हमें मिल्खा सिंह से मिलवाया और एक ऑटोग्राफ भी लिया.’

अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर ने सिंह के जीवन पर बनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में मुख्य भूमिका निभायी थी और इस दौरान उनकी सिंह से गहरी दोस्ती हो गई. वह अपनी आने वाली फिल्म ‘दिल धडकने दो’ के सहयोगी कलाकारों को सिंह से मिलाने उनके चंडीगढ स्थित घर ले गए.

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘दिल धडकने दो’ इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है. इसमें फरहान, प्रियंका के अलावा अनिल कपूर, रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्‍म के अलावा प्रियंका जल्‍द ही एक और फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में भी दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola