मिल्खा सिंह से मिलेगी ''दिल धड़कने दो'' की टीम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2015 10:43 AM
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर भारतीय धावक मिल्खा सिंह से खासा प्रभावित हैं. फरहान अपनी आगामी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की टीम के साथ मिल्खा सिंह से मिलने जा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर और शेफाली शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं. […]
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर भारतीय धावक मिल्खा सिंह से खासा प्रभावित हैं. फरहान अपनी आगामी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की टीम के साथ मिल्खा सिंह से मिलने जा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर और शेफाली शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं.
फरहान ने ट्विटर पर लिखा,’ इस सप्ताह के अंत तक चंडीगढ़ में ‘डीडीडी’ परिवार के साथ मिल्खा जी और उनके परिवार से मिल रहा हूं. ऐसा लग रहा है कि उन्हें घर ले जा रहा हूं.’ इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भाई-बहन के किरदार में दिखाई देंगे.
फिल्म एक पंजाबी परिवार की कहानी है. फिल्म की कहानी में प्रियंका अपनी शादी से खुश नहीं है तो रणवीर शादी करने को राजी नहीं है. इस परिवार को किसी चीज की कोई कमी नहीं है लेकिन कोई खुश नहीं है. फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










